March 28, 2026
भारत में एविएशन सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है और इसके साथ ही एयरपोर्ट्स का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत किया जा रहा है. देश के इन एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा रनवे हैं.
Indira Gandhi International Airport रनवे के मामले में नंबर वन पर है. यहां कुल 4 रनवे हैं, जो इसे ऑपरेशन और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सबसे मजबूत बनाते हैं.
Noida International Airport फिलहाल बन रहा है, लेकिन प्लान के मुताबिक यहां 6 रनवे हो सकते हैं. अगल ऐसा होता है, तो यह देश का सबसे ज्यादा रनवे वाला एयरपोर्ट बन जाएगा.
Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport में 2 रनवे हैं और यह देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में शामिल है.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी 2-2 रनवे हैं.
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी लोगों की भीड़ रहती हैं, जहां सिर्फ दो ही रनवे हैं.
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MAA) तमिलनाडु के तिरुसुलम में हैं. इस एयरपोर्ट में 2 रनवे हैं.