February 28, 2026
सिमी करण एक IAS ऑफिस हैं, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी का एग्जाम पास किया था.
सिमी करण मूल रूप से ओडिशा की हैं, लेकिन उनकी परवरिश भिलाई (छत्तीसगढ़) में हुई. वह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थीं.
स्कूलिंग के बाद सिमी ने IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. यह अपने आप में बड़ी अचीवमेंट मानी जाती है.
कॉलेज के दौरान सिमी को पास की झुग्गी बस्तियों के बच्चों को पढ़ाने का मौका मिला.
सिमी ने घंटों गिनकर पढ़ाई करने की बजाय क्वालिटी पर ध्यान दिया. वे रोज छोटे-छोटे गोल्स तय करती थीं और सीमित किताबों से गहराई से पढ़ाई करती थीं.
साल 2019 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 31 हासिल की. इसके साथ ही वे IAS अधिकारी बन गईं.
सिमी करन की कहानी बताती है कि सही डायरेक्शन, सब्र और मजबूत इरादों से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. उनका सफर लाखों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है.