April 3, 2026
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कोर्ट ने मानहानि की शिकायत को ख़ारिज कर दिया.
यह मानहानि का केस आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने किया था.
इस मामले को खारिज करते हुए कोर्ट ने एक बहुत लंबा और मुश्किल अंग्रेजी शब्द इस्तेमाल किया- Floccinaucinihilipilification
Floccinaucinihilipilification शब्द के बाद लोगों में जिज्ञासा हुई आखिर इस शब्द का मतलब क्या है जिसे बोलने में जुबान भी लड़खड़ा जाए
इस शब्द का अर्थ है बिल्कुल 'बेकार', 'निरर्थक' या 'जिसकी कोई कीमत ही नहीं'.
अदालत ने Floccinaucinihilipilification शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि लिपिका मित्रा की शिकायत ठीक इसी शब्द की परिभाषा है यानी पूरी तरह बेकार और बिना किसी आधार की.
Floccinaucinihilipilification शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है. यह चार शब्दों- फ्लोची, नौसी, निहिली और पिली - के संयोजन से बना है.