April 14, 2026
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खुल गया है, जहां 6 घंटे का सफर अब करीब 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेग,
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर देहरादून तक जाता है.
रास्ते में बागपत, बरौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे शहर पड़ते हैं, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
इस एक्सप्रेस वे पर 5 टोल है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कार से सफर करने पर एक तरफ का टोल करीब 675 रुपये होगा.
अगर आप 24 घंटे के अंदर वापसी करते हैं, तो दोनों तरफ का कुल टोल 1010 रुपये होगा, यानी वापसी में सिर्फ 335 रुपये देने होंगे.
अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक का शुरुआती 18 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह टोल फ्री रहेगा.
इस एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन Fastag के जरिए होगा, जिससे रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.