होली में बदल गई Rashmika-Vijay की हल्दी सेरेमनी; देखें तस्वीरें

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

खूबसूरत झलकियां

न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी से पहले की रस्मों की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

हल्दी सेरेमनी

शादी, रिसेप्शन, मेहंदी और संगीत के बाद अब हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

मस्ती से भरी पार्टी

हल्दी की रस्म इस कपल के लिए सिर्फ पारंपरिक समारोह नहीं रही, बल्कि यह रंगों और मस्ती से भरी पार्टी बन गई,

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

उड़ाए गए रंग

रश्मिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह हल्दी और होली दोनों का कॉम्बिनेशन था. इतने रंग उड़ाए गए कि उनके बालों में अभी भी लाल रंग बचा हुआ है.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

‘टीम ब्राइड’

रश्मिका ने मजेदार अंदाज में बताया कि उस दिन उन्होंने अपनी ब्राइड टीम की मदद से सभी गेम जीत लिए. दिलचस्प बात यह रही कि विजय देवरकोंडा भी उस दिन ‘टीम ब्राइड’ का हिस्सा थे.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

माहौल

कपल ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में स्थित Mementos by ITC Hotels को चुना. रश्मिका ने होटल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का माहौल, स्टाफ, सर्विस और खाना सब कुछ परफेक्ट था और वे जल्द ही फिर से यहां आना चाहेंगे.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

मातृभूमि में और प्रकृति

विजय देवरकोंडा ने भी हल्दी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वे हमेशा अपनी मातृभूमि में और प्रकृति के करीब शादी करना चाहते थे. करीब 200 एकड़ में फैला यह खूबसूरत रिसॉर्ट, नदी, पहाड़ और बगीचों के बीच स्वर्ग जैसा महसूस होता है.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

कपड़े फट गए

विजय ने मजाकिया अंदाज में बताया कि हल्दी के दौरान इतना हंगामा हुआ कि दोपहर तक कई लोगों के कपड़े फट गए. उनका पसंदीदा कुर्ता भी इस मस्ती भरे जश्न में खराब हो गया, लेकिन यादें बेहद खास बन गईं.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna

उदयपुर में शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. इस समारोह में तेलुगु परंपराओं के साथ रश्मिका की कूर्ग यानी कोडावा विरासत की झलक भी देखने को मिली.

Credit : Instagram: rashmika_mandanna
More Stories