March 1, 2026
होली आए और 'सिलसिला' फिल्म का यह आइकॉनिक गाना न बजे तो समझिए आपकी होली अधूरी है. अमिताभ रेखा की सुपरहिट जोड़ी का सुपरहिट यह गाना खुद अमिताभ बच्चन ने गाया है.
विशाल ददलानी, शाल्मली खोलगड़े की आवाज में मॉडर्न होली सॉन्ग सबसे हिट गानों में से एक है. जिसमें रणबीर और दीपिका के साथ ये गाना पार्टी में आग लगा देता है. जो होली डीजे के प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है.
किशोर कुमार, लता मंगेशकर की आवाज में फिल्म 'शोले' का सबसे यादगार होली गाना. धीमी, मीठी और बहुत नॉस्टैल्जिक. 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं...'फैमिली होली में बेस्ट.
फिल्म वक्त और अनुमलिक की आवाज में पार्टी वाइब देता यह गाना इस प्लेलिस्ट के लिए बेस्ट है. 'डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली...' ग्रुप डांस के लिए परफेक्ट. इसमें अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की डांस एनर्जी देखने लायक है.
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर 'बद्री की दुलानिया' से यह गाना आज भी लोगों को थिरकने में मजबूर कर देता है. देव नेगि, नेहा कक्कड़, मोनिका डोगरा की आवाज में यह गाना होली के लिए बेस्ट है.
फिल्म वॉर से टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के डांस मूव्स से भरपूर बेहद एनर्जेटिक सॉन्ग है. जिसे गाया है विशाल ददलानी और नीती मोहन ने.
किशोर कुमार, लता मंगेशकर क्लासिक रोमांटिक होली गाना 'कटी पतंग' फिल्म से है जो पुरानी यादें ताजा करता है.
अलका याग्निक और उदित नारायण की आवाज में फिल्म 'डर' से यह गाना जितना रोमांटिक है उतना ही मजेदार भी है.
उदित नारायण और जतिन-ललित की आवाज में फिल्म 'मोहब्बतें' से गाना आज भी प्लेलिस्ट में टॉप पर है.
फिल्म 'बागवान' से आइकॉनिक सॉन्ग 'होली खेले रघुबीरा' होली लवर्स का बेहद फेवरेट सॉन्ग है.