February 27, 2026
डांसर से एक्ट्रेस बनीं डेज़ी शाह ने मां बनने के लिए शादी का इंतजार न करने का फैसला किया है. 41 वर्षीय डेज़ी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं और जब भी उनका मन करेगा, वे मां बनने का फैसला करेंगी
डेज़ी शाह का कहना है कि शादी को लेकर मेरे मन में कोई और विचार नहीं है. मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है. मुझे नहीं लगता कि परिवार बसाने के लिए शादी करना ज़रूरी है.'
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं, ताकि मैं जब चाहूं मां बन सकूं. मैं अपना बच्चा पैदा कर सकती हूं. डेज़ी शाह का कहना है कि वह अपने जीवन के एक संतुष्ट दौर में हैं, क्योंकि उन्होंने जीवन में वह सब कुछ हासिल कर लिया है जो वह चाहती थीं
डेज़ी शाह का कहना है कि उन्हें जीवन में जो कुछ भी चाहिए था, वह सब मिल गया है. उन्होंने घर खरीदने का सपना देखा था और वह पूरा हो गया. मैं अपने परिवार को एक अच्छा जीवन देना चाहती थी इसलिए, मैं खुश हूं.
डेज़ी शाह ने इससे पहले अपने टॉक्सिक रिश्तों के बारे में बात की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके एक साथी ने उन्हें मेल को-एक्टर्स के साथ फिल्में करने से भी डिसकरेज किया था.
सतीश कौशिक की 2003 में आई रोमांटिक फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ 'लगन लगी' गाना में नजर आई डेज़ी शाह को उनकी सबसे बड़ी सफलता सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान द्वारा निर्देशित 2014 की एक्शन फिल्म 'जय हो' से मिली।
उन्होंने रेमो डिसूजा की 2018 में आई एक्शन थ्रिलर 'रेस 3' में सलमान के साथ फिर से काम किया. उन्हें हाल ही में 2024 में वेब सीरीज 'रेड रूम' में देखा गया था, और उनकी आने वाली फिल्मों में 'द घोस्ट ऑफ गांधी' और सुजाद इकबाल खान की एक्शन फिल्म 'बिहू अटैक' शामिल हैं.