February 24, 2026
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी हालिया रिलीज 'द ब्लफ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में शेयर किया कि कैसे उन्हें निकनेम पिगी चॉप्स मिला.
हाल ही में HeyUGuys के साथ एक बातचीत में जब प्रियंका ने कहा कि इंडिया में उनके कई सारे निकनेम है. लेकिन उन्हें सिर्फ 'मिमी' पसंद है क्योंकि यह निकनेम उनके घरवालों ने दिया है.
प्रियंका ने कहा इंडस्ट्री द्वारा दिए गए निकनेम से मेरा कोई लेना देना नहीं है. लेकिन एक नाम से मुझे बेहद नापसंद है वो है पिगी चॉप्स जो उनके ब्लफ मास्टर को-एक्टर ने दिया था.
प्रियंका के यह को-एक्टर कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन थे. जिन्होंने प्रियंका को पिगी चॉप्स निकनेम दिया.
प्रियंका ने HeyUGuys के साथ बातचीत में बताया की अभिषेक उन्हें चिढ़ाते थे क्योंकि उन्हें खाने का बहुत शौक था और वे 'सूअर की तरह खाती थीं'. हालांकि कार्ल अर्बन इस बात पर बहुत हंसे.
प्रियंका ने कहा मेरे और निकनेम में से यह बहुत मीडिया में छाया और काफी सारे लोग मुझे पिगी चॉप्स बुलाने लगे. मुझे बुरा लगता था यहां तक कि मैं अब इस नाम से बोर हो चुकी हूं.
कार्ल को अपनी सुनी हुई बात पर यकीन नहीं हुआ और उसने कहा, 'क्या? पिगी चॉप्स? हे भगवान, ये तो हद ही हो गई. मुझे नहीं लगता कि मैं तुम्हें देखे बिना पिगी चॉप्स के बारे में सोच भी पाऊंगा.' प्रियंका के इस खुलासे पर उसकी हंसी रुक ही नहीं रही थी.