March 3, 2026
ईरान और इजराइल के बीच इन दिनों जारी तनाव की खबरें दुनिया भर में सुर्खियों में हैं. देशों के बीच छिड़ी जंग ने लोगों को दहलाकर रख दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीते कुछ दशकों में ईरान में बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.
इंडियन सिनेमा हो या हॉलीवुड कहानी को बयां करने के समय लोकशन भी काफी अहम हिस्सा होता है. कुछ फिल्ममेकर्स अपनी कहानी को बखूबी दिखाने के लिए देश-विदेश के खास लोकेशन का जायजा लेते हैं.
उनमें से ही कुछ फिल्ममेकर्स की नजरें ईरान पर भी ठहरी. दरअसल, हिंदी फिल्मों की बात करें, तो कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग ईरान के लोकेशन पर की गई हैं. आखिरी फिल्म साल 2025 में शूट किया गया था.
1972 में रिलीज हुई ‘सुबह-ओ-शाम’ सबसे पहली हिंदी फिल्म थी जो ईरान में शूट हुई. जिसमें वहीदा रहमान और संजीव कपूर लीड रोल में थे. यह दो भाषाओं में फिल्म बनी थी हिंदी और फ़ारसी में.
1974 में फिल्म ‘इंटरनेशनल क्रूक’ की शूटिंग ईरान के शहर तेहरान में हुई थी. फिल्म की शूटिंग तेहरान में तो हुई ही थी, साथ ही साथ उसके आसपास के लोकेशन्स का भी फिल्म भरपूर इस्तेमाल किया गया था. इस फिल्म में सायरा बानो और धर्मेंद्र नजर आए थे.
2016 में घोरबन मोहम्मदपुर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सलाम मुंबई’ को ईरान में शूट किया गया. केवल फिल्म ही ईरान में शूट नहीं हुई थी, बल्कि फिल्म में लीड रोल में भी ईरानी एक्टर था, जिनका नाम मोहम्मद रजा था.
ईरान में अभी तक की आखिरी फिल्म जो शूट हुई उसका नाम ‘तेहरान’ है, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा स्टारर ये फिल्म ईरान के इर्द-गिर्द घूमती है.