Aspirants 3 से Subedar तक, ओटीटी पर देखें इस हफ्ते आईं 6 नई फिल्में-वेब सीरीज

Credit : IMDB

एस्पिरेंट्स सीजन 3

वेब सीरीज Aspirants का तीसरा सीजन भी छात्रों के संघर्ष, सपनों और दोस्ती की कहानी को आगे बढ़ाता है। यह सीरीज खास तौर पर उन युवाओं से जुड़ती है जो UPSC जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. ये 13 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

Credit : IMDB

संकल्प

संकल्पक दिलचस्प वेब सीरीज है जो चाणक्य और चंद्रगुप्त की रणनीति को आधुनिक भारत की राजनीति और नौकरशाही के संदर्भ में दिखाती है. इस सीरीज में नाना पाटेकर पहली बार OTT पर दिखाई देंगे। वह “मात साहब” नाम के एक चालाक और रणनीतिक शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं जो UPSC के छात्रों को पढ़ाते हैं। यह सीरीज 11 मार्च 2026 को Amazon MX Player पर रिलीज हो रही है.

Credit : IMDB

द सोसाइटी

'द सोसाइटी' एक अनोखा रियलिटी शो है जिसे मुनव्वर फारूकी और श्रेया कालरा होस्ट कर रहे हैं। इस शो में प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग सामाजिक वर्गों में बांटा जाता है- रॉयल्स, रेगुलर्स और रैग्स. इसका नया सीजन 9 मार्च से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है.

Credit : IMDB

हेलो बच्चों

हेलो बच्चों एक प्रेरणादायक वेब सीरीज है जो मशहूर टीचर अलख पांडे की जिंदगी से प्रेरित बताई जाती है. इसमें विनीत कुमार सिंह एक ऐसे टीचर का किरदार निभा रहे हैं जो गरीब और वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए एक बड़ा एडटेक प्लेटफॉर्म खड़ा करते हैं. यह सीरीज 6 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज हो चुकी है.

Credit : IMDB

जब खुली किताब

'जब खुली किताब' एक इमोशनल बॉलीवुड फिल्म है जिसमें एक बुजुर्ग कपल की कहानी दिखाई गई है जो शादी के 50 साल बाद अचानक तलाक लेने का फैसला कर लेते हैं. यह फिल्म Zee5 पर उपलब्ध है.

Credit : IMDB

सूबेदार

सूबेदार में अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर सूबेदार अर्जुन मौर्य की भूमिका निभा रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद वह सामान्य नागरिक जीवन में खुद को ढालने की कोशिश करते हैं. इसमें राधिका मदन, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और फैसल मलिक भी अहम किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 5 मार्च 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई है.

Credit : IMDB
More Stories