लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW ग्रुप इंडिया ने भारत में अपनी नई और दमदार कार 'मिनी कंट्रीमैन सी' (MINI Countryman C) लॉन्च कर दी है.
Credit : Instagram: autocar_india
'मेड इन इंडिया'
सबसे खास बात यह है कि पेट्रोल से चलने वाली इस शानदार SUV को कंपनी के चेन्नई प्लांट में ही बनाया जाएगा यानी अब यह स्थानीय स्तर पर तैयार होगी.
Credit : Instagram: autocar_india
जेब पर कितना असर?
इस लग्जरी कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹47.5 लाख तय की गई है. यह कार सिर्फ एक ही बेहतरीन वेरिएंट में मिलेगी और इसकी डिलीवरी भी तुरंत शुरू हो चुकी है.
Credit : Instagram: autocar_india
कितनी दमदार है कार?
इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है. यह इंजन 156 हॉर्सपावर की ताकत और 240 NM का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे आपको मिलेगी बेहतरीन रफ़्तार.
Credit : Instagram: autocar_india
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इस कार में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Transmission) दिया गया है, जो सफर को बेहद आसान बनाता है.
Credit : Instagram: autocar_india
हाई-टेक इंटीरियर
कार के अंदर एक यूनिक सर्कुलर OLED टचस्क्रीन दी गई है. साथ ही ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
Credit : Instagram: autocar_india
बूट स्पेस और सेफ्टी में नंबर 1
इस कार में 505 लीटर का बड़ा बूट स्पेस (डिग्गी) है, जिसे सीटें फोल्ड करके 1,450 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के मामले में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
Credit : Instagram: autocar_india
EMI पर अवेलेबल
भारतीय लग्जरी कार बाजार में बढ़ती टक्कर को देखते हुए कंपनी इसके साथ आसान फाइनेंसिंग ऑप्शंस (लोन स्कीम) और सर्विस पैकेज भी दे रही है.