EU कारों पर भारत का बड़ा दांव: ऑटो मार्केट में भूचाल

Credit : ANI

सबसे बड़ा ट्रेड ब्रेकथ्रू

भारत EU से आने वाली कारों पर टैक्स 110% से घटाकर 40% करने की तैयारी में है, जो अब तक की सबसे बड़ी व्यापारिक रियायत मानी जा रही है.

Credit : ANI

जल्‍द होगा एलान

सूत्रों के मुताबिक भारत-EU फ्री ट्रेड समझौते की घोषणा मंगलवार को हो सकती है, जिसे “Mother of All Deals” कहा जा रहा है.

Credit : ANI

कौन-कौन सी कारें होंगी सस्ती?

15,000 यूरो से ज्यादा कीमत वाली पेट्रोल-डीजल कारों पर तुरंत टैक्स घटाया जाएगा, जिससे लग्ज़री सेगमेंट को सीधा फायदा मिलेगा.

Credit : ANI

आगे और घटेगा टैक्स

शुरुआत में टैक्स 40% होगा और आने वाले वर्षों में इसे घटाकर 10% तक लाने की योजना है.

Credit : ANI

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को छूट नहीं

पहले 5 साल तक इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को इस टैक्स कटौती से बाहर रखा जाएगा ताकि घरेलू कंपनियों को नुकसान न हो.

Credit : ANI

किन कंपनियों को होगा फायदा?

Volkswagen, Mercedes-Benz, BMW, Renault और Stellantis जैसी यूरोपीय कंपनियों को भारतीय बाजार में बड़ा मौका मिलेगा.

Credit : ANI

अभी किसका दबदबा है?

फिलहाल भारतीय बाजार पर Suzuki, Tata और Mahindra का कब्जा है, जिनकी हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई है.

Credit : ANI

निवेश की लाइन लगने वाली है

Renault भारत में वापसी की तैयारी कर रही है और Volkswagen-Skoda ग्रुप नए निवेश प्लान को अंतिम रूप दे रहा है.

Credit : ANI

आम ग्राहक को क्या फायदा?

अगर टैक्स घटता है तो इंपोर्टेड कारें सस्ती होंगी, विकल्प बढ़ेंगे और भारतीय खरीदारों को ज्यादा टेक्नोलॉजी वाली कारें मिलेंगी.

Credit : ANI
More Stories