Begin typing your search...

मायावती ने आखिर क्यों कटवा दिए थे लंबे बाल? साड़ी से सलवार-सूट और लंबे बालों से बॉयकट तक, जानिए पूर्व CM के अनसुने किस्से

X
Mayawati ने अचानक क्यों बदली हेयर स्टाइल, गेस्ट हाउस कांड के बाद छोड़ी थी साड़ी | UP Politics

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का राजनीतिक सफर जितना चर्चित रहा, उतना ही उनके व्यक्तित्व में आए बदलाव भी चर्चा का विषय बने. राजनीति के शुरुआती दौर में मायावती साड़ी और लंबे बालों (पोनीटेल) में नजर आती थीं. 1995 के चर्चित गेस्ट हाउस कांड के बाद उन्होंने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साड़ी की जगह सलवार-सूट पहनना शुरू कर दिया. इसके कुछ वर्षों बाद,.. 1999-2000 के दौरान उन्होंने अपने लंबे बाल कटवाकर छोटा हेयरस्टाइल अपना लिया. मायावती ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि लंबे बालों की देखभाल और लगातार यात्रा के बीच उन्हें यह व्यावहारिक नहीं लगता था. उनके मुताबिक, छोटे बाल रखने से समय की बचत होती है और वे पूरी तरह अपने राजनीतिक काम पर ध्यान दे पाती हैं. उनका यह नया लुक उस दौर में काफी चर्चा में रहा और बाद में उनकी पहचान का स्थायी हिस्सा बन गया. मायावती का पहनावा और हेयरस्टाइल उनके लिए फैशन नहीं, बल्कि सुविधा, सुरक्षा और राजनीतिक जीवन की जरूरतों से जुड़ा फैसला था।