सोशल मीडिया की जिस लड़ाई में बीजेपी का आईटी सेल लंबे समय तक कांग्रेस पर भारी पड़ता दिखता था, वहां अब कांग्रेस की डिजिटल मौजूदगी चर्चा में है. YouTube व्यूज से लेकर Instagram एंगेजमेंट तक, कुछ आंकड़े पार्टी के पक्ष में नई तस्वीर पेश कर रहे हैं. इस बदलाव के पीछे जिस नाम की चर्चा हो रही है, वह है गुरमेहर कौर. कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कभी अपने एक बयान को लेकर देशव्यापी विवाद में आई थीं. अब कांग्रेस की डिजिटल रणनीति और युवा मतदाताओं के बीच संवाद को लेकर उनका नाम सुर्खियों में है. आखिर गुरमेहर कौर कौन हैं, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदर्शन के आंकड़े क्या बताते हैं और बीजेपी व सीजेपी से उसकी तुलना कितनी अहम है? जानिए इस रिपोर्ट में.