उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ‘अतीक अहमद’ नाम चर्चा में है, लेकिन इस बार मामला प्रयागराज के माफिया डॉन अतीक अहमद का नहीं, बल्कि बिजनौर के एक ऐसे कारोबारी का है जिसकी करीब 168 करोड़ रुपये की संपत्ति अब सरकारी कार्रवाई के दायरे में आ गई है. यूपी प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए जमीन, संपत्तियों और एक बड़े स्लॉटरहाउस को अटैच करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई संगठित अपराध, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और अवैध गतिविधियों से जुड़े आरोपों के आधार पर की जा रही है. प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई और बड़े नेटवर्क के आरोपों के चलते यह मामला अब पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है.