वेस्ट बंगाल चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में जहां अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है, वहीं फलौदी सट्टा बाजार ने चौंकाने वाला अनुमान पेश किया है. सट्टा बाजार के मुताबिक टीएमसी 158-161 सीटों के साथ बहुमत पार कर सकती है, जबकि बीजेपी को 127-130 सीटें मिलने का अनुमान है. आंकड़े कड़े मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी की वापसी की संभावना भी मजबूत बताई जा रही है. अंतिम नतीजे 4 तारीख को आएंगे, जिससे साफ होगा कि किसका अनुमान सही साबित हुआ.