Begin typing your search...

300 करोड़ के ऑफर को ठुकराया, खुद बने स्पोर्ट्स ब्रांड के मालिक; क्रिकेट के बाद 'बिजनेस किंग' बने विराट कोहली

X
Virat Kohli One8 shoes Brand Launch: Why Kohli Rejected 300 Crore Puma Deal?

विराट कोहली ने क्रिकेट के बाद बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा दांव खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने Puma के करीब ₹300 करोड़ के रिन्यूअल ऑफर को ठुकराकर खुद का बिजनेस मॉडल चुना. विराट ने सिर्फ ब्रांड एंबेसडर बनने के बजाय Agilitas के साथ पार्टनरशिप कर बिजनेस में हिस्सेदारी लेने का फैसला किया. उन्होंने One8 Shoes के जरिए स्पोर्ट्सवियर मार्केट में अपना दबदबा बनाने की कोशिश शुरू की. रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट ने करीब ₹40 करोड़ का निजी निवेश भी किया. इस मॉडल में डिजाइन, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन पर उनका ज्यादा नियंत्रण रहा. One8 Shoes लॉन्च के दौरान विराट ने एक्सपीरियेंशल मार्केटिंग का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों का जुड़ाव बढ़ा. सिंगर करण औजला की मौजूदगी ने इस कैंपेन को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा दिलाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक One8 Shoes ने लॉन्च के 24 घंटे में करीब ₹140 करोड़ की बिक्री दर्ज की. विराट कोहली की यह रणनीति दिखाती है कि वह सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेस माइंड भी हैं.