Begin typing your search...

Valentine’s Day सिर्फ मोहब्बत का जश्न, शबनम खान ने तोड़ी रिवायतें, बताया प्यार का असली मतलब

X
Valentine’s Day | Hindu | Muslim | Love | Shabnam Khan | Relationship | Trending News | Special
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Published on: 13 Feb 2026 10:36 PM

14 फरवरी, Valentine’s Day, अपनी जड़ों में प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जिसे संत वैलेंटाइन के बलिदान और उनके ‘From Your Valentine’ संदेश ने अमर किया. समय के साथ दुनिया बदल गई और कुछ लोग इस दिन को केवल शारीरिक संतुष्टि के लिए बदनाम कर रहे हैं. शबनम खान का कहना है कि किसी को पाक तरीके से पसंद करना या चाहना गलत नहीं है, बल्कि असली पाप तब होता है जब प्यार को सिर्फ बुरे इरादों के लिए इस्तेमाल किया जाए. मुस्लिम होने के बावजूद शबनम खान ने दक्षिण भारतीय अभिनेता अजित कुमार के प्रति अपने प्यार को पूरी ईमानदारी और पाकीजगी के साथ अपनाया है, और वह इस बात पर जोर देती हैं कि प्रेम में पाक दामन होना जरूरी है, न कि केवल दिखावा या लालच.