उत्तर प्रदेश में असल लड़ाई पीडीए की नहीं, बल्कि अगड़ा बनाम पिछड़ा की है। अखिलेश यादव ने तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारा, यह अच्छा किया क्योंकि उनके पास पूरे नंबर नहीं थे। भाजपा ने हिम्मत दिखाई और अपने सभी उम्मीदवार बदल दिए। लोकसभा चुनाव में पीडीए को जो फायदा हुआ था, उसे काटने के लिए भाजपा ने सोच-समझकर उम्मीदवार उतारे. इससे भाजपा ने सबको चौंका दिया. असल में असली पीडीए तो भाजपा ने ही बनाया है. समाजवादी पार्टी मुसलमानों की बात तो बहुत करती है, लेकिन टिकट नहीं देती.वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने समझाई पूरी कहानी.