अमेरिका-ईरान तनाव के चलते डामर (बिटुमेन) की सप्लाई प्रभावित होने का असर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दिख रहा है. नोएडा समेत कई इलाकों में 200 किमी से ज्यादा सड़कों की मरम्मत और सरफेसिंग का काम रुका हुआ है. ठेकेदारों का कहना है कि बढ़ती कीमतों और सप्लाई में कमी के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा, जबकि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है.