क्या एक साधारण परिवार का लड़का, जो कभी झुग्गी जैसे हालात में पढ़ाई करता था, आगे चलकर हजारों करोड़ की कंपनी खड़ी कर सकता है? Alakh Pandey की कहानी इसी सवाल का जवाब है. एक मोबाइल फोन और व्हाइटबोर्ड से पढ़ाना शुरू करने वाले अलख पांडेय ने अपनी मेहनत और अनोखे पढ़ाने के अंदाज से लाखों छात्रों का भरोसा जीता. आज उनकी कंपनी Physics Wallah भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एडटेक कंपनियों में गिनी जाती है. अब उनकी प्रेरणादायक यात्रा को वेब सीरीज “Hello Bachhon” के जरिए दिखाया जाएगा, जो जल्द ही Netflix पर रिलीज होने वाली है. इस सीरीज में उनके संघर्ष, यूट्यूब से शुरू हुई पढ़ाई की पहल और एक बड़े एजुकेशन प्लेटफॉर्म बनने तक की पूरी कहानी को दर्शाया जाएगा.