Vijay, जिन्हें ‘थलापति’ के नाम से जाना जाता है, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. अब उन्होंने फिल्मों से आगे बढ़कर राजनीति में पूरी तरह कदम रख दिया है. उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के जरिए वे Tamil Nadu की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत कर चुके हैं. 2026 विधानसभा चुनावों से पहले विजय की एंट्री ने राजनीतिक माहौल को और दिलचस्प बना दिया है. उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म Jananayagan की घोषणा के साथ यह साफ कर दिया कि अब उनका फोकस पूरी तरह राजनीति पर रहेगा. विजय की पार्टी विधानसभा चुनाव में जबदस्त प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है. अब सवाल यही है कि वे किंग बनेंगे या किंगमेकर?