बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के हालिया बयानों पर पश्चिम बंगाल में सियासी और धार्मिक विवाद गहराता दिख रहा है. फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने तसलीमा नसरीन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बंगाल या यहां के लोगों को "ज्ञान" देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने RSS, BJP, धर्म और राजनीति से लेकर मदरसों तक कई मुद्दों पर टिप्पणी की और तसलीमा नसरीन को लेकर कई विवादित बयान भी दिए.