साल 2026 में संभावित ‘सुपर एल नीनो’ को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी है. प्रशांत महासागर का बढ़ता तापमान वैश्विक मौसम संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे सूखा, बाढ़ और खाद्य संकट जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. 1877-78 जैसी तबाही दोहराने की आशंका के बीच भारत समेत कई देशों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है.