Begin typing your search...

कॉलेज का ग्लैमर, जुड़वा बहनों का रहस्य और मर्डर मिस्ट्री, कैसी है शनाया कपूर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर? सुनिए Review

X
प्रिया सिंह
Edited By:प्रिया सिंह

Updated on: 13 Nov 2026 10:30 PM IST

कॉलेज, ग्लैमर, दोस्ती, प्यार और कॉम्पिटिशन... सुनने में किसी आम कॉलेज ड्रामा जैसा लगता है, लेकिन इस बार कहानी में एक मर्डर मिस्ट्री भी है. करण जौहर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इस बार नए अंदाज में लौटी है. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में कॉलेज की चमक-दमक के पीछे छिपे हैं कई राज, धोखे और साजिशें. कॉलेज की सबसे पॉपुलर स्टूडेंट आयशा मलिक की अचानक मौत हो जाती है, जिसके बाद उसकी जुड़वा बहन अदिति सच की तलाश में निकल पड़ती है. लेकिन क्या वह अपनी बहन के कातिल तक पहुंच पाएगी? शनाया कपूर का डबल रोल कैसा है और क्या छह एपिसोड की यह सीरीज आपको बांधकर रखती है? जानिए हमारे रिव्यू में.


अगला लेख