लखनऊ की श्रद्धा दुबे जो इस वक्त लखनऊ की जेल में है. वो कभी लग्जरी कार से घूमती थी. फाइव स्टार होटल में खाना खाती थी और फाइव स्टार होटल के मखमली बिस्तरों पर रात गुजारती थी. अब वह अपनी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर के साथ गोसाईगंज के जिला कारागार में बंद है लेकिन उनकी डिमांड सुनकर के उस वक्त जेल प्रशासन को चक्कर आने लगे जब दोनों बहनों ने मिलकर के उनसे हॉट कॉफी मांगी और वह भी बिना शुगर की. दरअसल दोनों बहनें इस वक्त जेल की 45 महिलाओं वाली बैरक में शिफ्ट हो चुकी हैं.