Begin typing your search...

9 महीने से जहाज पर था बेटा, रात 9 बजे हुई आखिरी बात... फिर आई मौत की खबर

X
रोते पिता का दर्द तोड़ देगा दिल | Deoria के Shivanand Chaurasia की गई जान ! Deoria case update
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 12 Jun 2026 5:42 PM

ईरान के पास स्ट्रीट ऑफ हॉरमोज के नजदीक एक जहाज पर हुए हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी शिवंद चौरसिया के मारे जाने की खबर से परिवार गहरे सदमे में है. शिवंद करीब 8-9 महीने पहले समुद्री जहाज पर नौकरी करने के लिए घर से निकले थे. उनके पिता ने बताया कि परसों रात करीब 9 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी और उसने कहा था कि सब ठीक-ठाक है. शुरुआत में परिवार को सिर्फ इतना बताया गया था कि जहाज पर मौजूद तीन लोग लापता हैं, जिसके बाद परिजन लगातार किसी अच्छी खबर का इंतजार करते रहे. बेहतर कमाई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश में नौकरी कर रहे शिवंद परिवार की बड़ी उम्मीद थे, लेकिन बाद में आई दुखद सूचना ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया. अब शिवंद के घर पर रिश्तेदारों और गांव के लोगों का आना-जाना लगा है, जबकि परिजन सरकार और संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी और हर संभव सहायता मिलने का इंतजार कर रहे हैं.


अगला लेख