आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान केंद्र सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने सरकार की नीतियों, चुनावी वादों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है. उनके भाषण के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. जानिए संजय सिंह ने क्या कहा और इस बयान के राजनीतिक मायने क्या हैं.