सोचिए, भीषण गर्मी के बीच आपके मोबाइल पर एक मैसेज आए कि राशन कार्ड के आधार पर सरकार आपको फ्री AC देने जा रही है. यह दावा सुनकर कोई भी खुश हो सकता है, लेकिन ऐसे मैसेज और वीडियो आपके लिए बड़ा खतरा भी बन सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे में फ्री AC देने की बात कही जा रही है. सवाल है कि क्या सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू की है या फिर लोगों को फंसाने के लिए यह फर्जी दावा फैलाया जा रहा है? इस वीडियो में जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई और साइबर फ्रॉड से बचने के जरूरी तरीके.