Begin typing your search...

मानसून सत्र से पहले राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर क्यों गरमाई सियासत? बीजेपी ने उठाए कई सवाल

X
Rahul Gandhi के विदेश दौरे से BJP को क्यों मिर्ची लगी है, Parliament Monsoon Session

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने वाला है, उससे पहले राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी राहुल गांधी के विदेश दौरे के समय और उद्देश्य पर सवाल उठा रही है. चर्चा है कि राहुल गांधी अमेरिका में अपना पायलट लाइसेंस रिन्यू कराने गए थे और इसके बाद यूरोप के भी कुछ देशों का दौरा किया. रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी भारत लौट चुके हैं, जबकि प्रियंका गांधी अभी विदेश में हैं. इस बार उनके विदेश दौरे की कोई तस्वीर या सार्वजनिक कार्यक्रम सामने नहीं आया, जिससे अटकलें बढ़ गई हैं. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी अक्सर विदेश में ऐसे थिंक टैंक या लोगों से मिलते हैं, जिन पर वह सवाल उठाती रही है. मानसून सत्र में कई अहम विधेयकों और विपक्ष की रणनीति को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहने की संभावना है.