Radha Vembu, जिन्हें भारत की सबसे प्रभावशाली लेकिन लो-प्रोफाइल बिजनेस लीडर्स में गिना जाता है, ने Hurun Global Rich List 2026 में दुनिया भर में 11वां स्थान हासिल किया है. करीब ₹56,440 करोड़ ($6.8 बिलियन) की संपत्ति और 70% की ग्रोथ के साथ वह भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में शामिल हो गई हैं. 1996 में अपने भाई Sridhar Vembu के साथ मिलकर शुरू की गई Zoho Corporation आज एक ग्लोबल टेक कंपनी बन चुकी है, जिसके सॉफ्टवेयर दुनिया भर के बिजनेस इस्तेमाल करते हैं. बिना ज्यादा लाइमलाइट में आए, राधा वेंबू ने टेक दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, इसी वजह से उन्हें Silent Billionaire भी कहा जाता है.