1 अप्रैल 2026 से टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दशकों से लागू Income Tax Act 1961 की जगह अब Income Tax Act 2025 लागू होगा, जिससे सैलरी, टैक्स कटौती और निवेश के नियमों में बदलाव देखने को मिलेंगे. नए कानून का मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाना, कम जटिलता और ज्यादा पारदर्शिता लाना है. HRA, बच्चों की पढ़ाई, रेंट एग्रीमेंट, शेयर बाजार निवेश और गोल्ड बॉन्ड जैसे अहम मामलों में भी नए नियम लागू होंगे. इसके अलावा, टैक्स नोटिस, गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया, एमनेस्टी विंडो और ITR फॉर्म्स में भी बदलाव किए जाएंगे, जिससे टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है. यह बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी की जेब, इन-हैंड सैलरी और निवेश की रणनीति को प्रभावित करेगा. इसलिए 1 अप्रैल से पहले जरूरी दस्तावेज़ और वित्तीय योजना तैयार रखना अहम होगा. देखिए एक्सपर्ट शरद कोहली ने क्या बताया...