Begin typing your search...

पंजाब में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन! 95 हजार तस्कर गिरफ्तार, 772 करोड़ की संपत्ति जब्त- CM मान ने जारी किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड

X
CM Bhagwant Mann Press Conference | Punjab Law & Order Report Card | Action on Gangsters

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में सुरक्षा हालात बेहतर हुए हैं और इसका असर औद्योगिक निवेश पर भी दिख रहा है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGP Gaurav Yadav के साथ सरकार की कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की एंटी-ड्रग मुहिम 'युद्ध नशियां विरुद्ध' (Yudh Nashian Virudh) के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है. मार्च 2022 से अब तक 95,881 ड्रग तस्करों और सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है, जबकि NDPS एक्ट के तहत 71,228 FIR दर्ज की गई हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान 6,109 बड़े ड्रग कंसाइनमेंट जब्त किए गए और 10,085 तस्करों को पकड़ा गया. बरामद किए गए नशे में 5,625 किलो हेरोइन, 3,461 किलो अफीम, 1,628 क्विंटल पोस्ता और करीब 4.96 करोड़ फार्मास्युटिकल ड्रग्स शामिल हैं. इसके अलावा, पुलिस ने 54.47 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है और 1,556 तस्करों की करीब 772 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज की गई हैं. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.