प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज ने इस घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब 33 सेकंड के इस फुटेज में रसिक दुलारी कुछ समय तक छत पर बैठे नजर आते हैं. इसके बाद वह अचानक उठते हैं और चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा देते हैं. फुटेज में एक शख्स भी पीछे से आता दिखाई देता है, लेकिन वह कुछ समझ पाता, उससे पहले घटना हो चुकी थी. पुलिस अब नए फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. इस बीच आश्रम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं.