Begin typing your search...

अनपढ़, नाम तक नहीं आता लिखना और न था कोई दोस्त; आखिर कैसे PAK आतंकी हैंडलर से जुड़ा नोएडा का पपला पंडित?

X
UP ATS Busts ISI Plot | Lucknow Railway Attack Foiled | Noida Youths Arrested | Noida News
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा

Updated on: 5 April 2026 12:07 PM IST

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस मामले में लखनऊ रेलवे स्टेशन से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ग्रेटर नोएडा के दो युवक भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये आरोपी पिछले तीन महीनों से नोएडा और एनसीआर में वीआईपी मूवमेंट, महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील जगहों की रेकी कर रहे थे. इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड मेरठ का साकिब उर्फ ‘डेविल’ बताया जा रहा है, जो टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था.