Begin typing your search...

पंचशील समझौते की वो कहानी, जिसने तय की थी भारत-चीन दोस्ती की नई दिशा

X

भारत और चीन के रिश्तों के इतिहास में 29 अप्रैल 1954 का दिन बेहद अहम माना जाता है. इसी दिन दोनों देशों ने पेकिंग यानी आज के बीजिंग में तिब्बत क्षेत्र और भारत के बीच व्यापार एवं आवागमन को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते की प्रस्तावना में पंचशील के पांच सिद्धांतों को शामिल किया गया था. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर आधारित इन सिद्धांतों का मकसद दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान, संप्रभुता और सहयोग को बढ़ावा देना था. उस दौर में पंचशील को भारत-चीन संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार के तौर पर देखा गया. हालांकि, बाद के वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले.


अगला लेख