जब सच आसानी से हाथ न आए तब एक मां थामेगी शक का हाथ... ऐसा है Parineeti Chopra की Shaque- Trust No one का ट्रेलर
परिणीति चोपड़ा अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. उनकी पहली वेब सीरीज 'शाक: ट्रस्ट नो वन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रेंसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट और हरलीन सेठी भी नजर आएंगी. ट्रेलर को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है, खासकर जेनिफर के कम स्क्रीन टाइम से उनके फैंस नाराज हैं.
परिणीति चोपड़ा अब फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं. एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आएंगी. इस सीरीज में उनके साथ ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट, सोनिया राजदान, सुमित व्यास और हरलीन सेठी जैसे कलाकार दिखाई देंगे. सीरीज का डायरेक्शन रेंसिल डी'सिल्वा ने किया है. हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान इसका ट्रेलर रिलीज किया गया.
'शक: ट्रस्ट नो वन' का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऑडियंस की अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों को सीरीज की कहानी और इसका सस्पेंस पसंद आया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसकी कहानी को पहले देखी गई फिल्मों या सीरीज से मिलता-जुलता बताया.
परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग को लेकर भी लोगों का रिएक्शन सामान्य है. वहीं, जेनिफर विंगेट और हरलीन सेठी ट्रेलर में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं.
जेनिफर विंगेट को कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज फैंस
ट्रेलर में जेनिफर विंगेट की कम झलक देखकर उनके फैंस काफी निराश नजर आए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतनी लोकप्रिय एक्ट्रेस को ट्रेलर में ज्यादा स्क्रीन स्पेस क्यों नहीं दिया गया. फैंस को उम्मीद है कि सीरीज के अंदर जेनिफर का किरदार ज्यादा प्रभावशाली होगा और उन्हें सही-सही स्क्रीन टाइम मिलेगा. कुछ फैंस ने यहां तक कहा कि अगर सीरीज में भी उनका रोल लिमिटेड रहा तो उनकी निराशा बढ़ सकती है.
24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
'शक: ट्रस्ट नो वन' का प्रीमियर 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है. यह प्रोजेक्ट परिणीति चोपड़ा के लिए खास है, क्योंकि यह उनका पहला सीरीज प्रोजेक्ट है और मां बनने के बाद उनका पहला रिलीज होने वाला प्रोजेक्ट भी है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इसकी शूटिंग अपनी मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले ही पूरी कर ली थी. अब ऑडियंस की नजर इस बात पर है कि रिलीज के बाद सीरीज और इसके कलाकारों को कैसा रिएक्शन मिलेगा.
सीरीज की कहानी सिर्फ एक बच्चे की तलाश तक सीमित नहीं है. जैसे-जैसे मां सच्चाई के करीब पहुंचती है, उसके सामने नए सवाल खड़े होने लगते हैं. उसे एहसास होता है कि जिन लोगों पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उनके बारे में भी कई बातें उससे छिपाई गई हैं. ऐसे में भरोसा और शक के बीच की लड़ाई कहानी को और दिलचस्प बनाती है.
भरोसे और शक के बीच घूमती कहानी
शक: ट्रस्ट नो वन’ की कहानी भरोसे और शक के बीच घूमती है. जैसे-जैसे मां अपने बच्चे को खोजने के करीब पहुंचती है, उसे अपने आसपास के लोगों पर भी संदेह होने लगता है. सीरीज में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जब भरोसा टूटने लगे तो सबसे करीबी रिश्ते भी संदिग्ध नजर आने लगते हैं.कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले नौ साल से अपने लापता बच्चे को खोज रही है. इस तलाश के दौरान उसके सामने कई ऐसे राज खुलते हैं, जो उसकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख देते हैं.




