पाकिस्तान सीमा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. कभी आतंकियों की घुसपैठ, कभी संघर्षविराम का उल्लंघन और अब ड्रोन के जरिए भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी की कोशिश की जा रही है. जम्मू सेक्टर में सीमा पार से आए एक संदिग्ध निगरानी ड्रोन को भारतीय सेना ने समय रहते पहचान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ड्रोन भारतीय सैन्य गतिविधियों की निगरानी के उद्देश्य से भेजा गया था. आइए जानते हैं आखिर निगरानी ड्रोन क्या होता है, पाकिस्तान इन्हें क्यों भेज रहा है और भारतीय सेना ऐसे खतरों से कैसे निपटती है.