Begin typing your search...

तेल के तूफान ने हिला दी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था- डीजल 321 रु./लीटर पार, सोते रह गए शहबाज़ और मुनीर

X
Pakistan Economy Crisis| Petrol Price Hike| Iran-Israel War| Inflation Debt| Loan| Shehbaz Sharif
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 11 March 2026 2:34 PM

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस समय गंभीर संकट का सामना कर रही है. इसके पीछे मुख्य कारण बढ़ते हुए वैश्विक तेल के दाम और ईरान–इज़राइल के बीच चल रहा संघर्ष है, जो पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित कर रहा है. पाकिस्तानी मीडिया जैसे Dawn और Geo News की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल की कीमतें प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये बढ़ा दी हैं. अब पेट्रोल की कीमत लगभग 335.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 321 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है.