Begin typing your search...

'हर साल लीक होता होगा पेपर'... NEET लीक कांड पर शिक्षकों ने खोला सिस्टम का काला सच; 22 लाख सपनों का कातिल कौन?

X
NEET Paper Date: शिक्षा मंत्री बताएं बार-बार NTA से NEET पेपर क्यों लीक होता? | State Mirror Hindi
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Updated on: 16 May 2026 7:48 AM IST

NEET Paper Leak: हर बार की तरह इस बार भी NEET-2026 परीक्षा 3 मई 2026 को पूरी होने के दो तीन दिन बाद ही रद्द कर दी गई. जांच सीबीआई के हवाले की गई है. सवाल यह है कि भारत के जिस सड़े हुए सरकारी तंत्र के ‘कूड़ा कचरे’ के रुप में इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक होना आएदिन की बात बन चुकी है, क्या सीबीआई की जांच देश के बेलगाम शिक्षा मंत्रालय (जो NTA के जरिए NEET जैसी परीक्षाएं आयोजित करवाता है) और बेखौफ NTA को औकात में लाकर उन्हें इस लायक बनाने की कुव्वत रखता है कि दुबारा इस तरह की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक कांड दोहराने की जुर्रत कोई न कर सके. नहीं ऐसा संभव नहीं है. क्योंकि हमाम में सब.... हैं. जिस देश का शिक्षा मंत्री और उसका मंत्रालय ही इस तरह की अहम परीक्षाओं के पेपर लीक कांड में “खामोश” होकर बिल में जा दुबके तो ऐसे में कैसा न्याय किसे न्याय? इन्हीं तमाम अहम सवालों के जवाब के लिए नई दिल्ली में मौजूद स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने एक्सक्लूसिव बात की, सोनीपत हरियाणा में मौजूद ICS कोचिंग सेंटर संचालक एक बेटी के माता-पिता, पेशे से एसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की सालाना लाखों बच्चों को तैयारी कराने वाले शिक्षक-दंपत्ति परिमल सर और बबिता मैम से. उन्होंने जो कुछ कहा उसे भारत की हुकूमत की कलई खुलेगी सो तो खुलेगी ही. एनटीए और देश का शिक्षा मंत्रालय भी कहीं आमजन के बीच मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचेगा. क्योंकि एनटीए जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कांड सिर्फ निचले स्तर पर ही संभव नहीं है. इस गंदे नाले में बड़े बड़े कद्दावर मास्टरमाइंड खिलाड़ी यह घिनौना खेल मिल-बांटकर खेलते हैं.


अगला लेख