Begin typing your search...

शिवा बालकनी से कैसे गिरा? श्रद्धा दुबे की मेड ने बताई झगड़े की कहानी, मौत की गुत्थी अब भी बरकरार

X

लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड में घरेलू सहायिका के कथित बयान से जांच को नया सुराग मिलने की बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 9 अक्टूबर की शाम श्रद्धा दुबे और शिवा के बीच तीखी बहस हुई थी और श्रद्धा ने शिवा को धमकी भी दी थी. हालांकि, सहायिका यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि शिवा बालकनी से कैसे गिरा- उसने खुद छलांग लगाई या उसे धक्का दिया गया. मामले में श्रद्धा के दो बैंक खातों में जमा कुल 11.5 लाख रुपये फ्रीज किए जाने और कथित मददगारों की भूमिका की जांच की बात भी कही गई है. पुलिस अब शिवा की मौत के पीछे की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और किसी साजिश की आशंका की जांच कर रही है.


UP NEWS
अगला लेख