Begin typing your search...

जीतेंगे तो शादी, हारेंगे तो कुंवारे! Lurinjyoti Gogoi को लेकर CM हिमंता ने ऐसा क्यों कहा?

X
Who is Lurinjyoti Gogoi| Marriage Comment Triggers| Controversy| Himanta vs Gogoi| Assam Politics
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 27 March 2026 7:52 PM

सम में चुनावी माहौल इस समय बेहद गरम और दिलचस्प बना हुआ है. राज्य में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी पार्टियां जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं. हालांकि इस बार चुनावी मुद्दे विकास और जनहित से आगे बढ़कर निजी जिंदगी तक पहुंचते नजर आ रहे हैं, जिससे सियासत और भी तीखी होती जा रही है. इसी बीच एक बयान ने पूरे चुनावी माहौल को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है. Himanta Biswa Sarma ने विपक्षी नेता Lurinjyoti Gogoi पर तंज कसते हुए कहा कि वह चुनाव जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शादी के लिए लड़ रहे हैं. एक चुनावी रैली में सीएम ने दावा किया कि गोगोई का असली मकसद विकास नहीं, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़ा है. सीएम शर्मा ने यहां तक कहा कि अगर गोगोई चुनाव जीत जाते हैं तो उनकी शादी हो जाएगी, लेकिन अगर वे हार गए तो शायद कोई उनसे शादी नहीं करेगा.


अगला लेख