Begin typing your search...

Transgender Bill 2026 पर घमासान: क्या खत्म हो जाएगा Self-Identification का अधिकार? FAQ से समझें सबकुछ

ट्रांसजेंडर बिल 2026 को लेकर देशभर में विवाद तेज हो गया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस नए कानून से ट्रांसजेंडर समुदाय का Self-Identification का अधिकार खत्म हो जाएगा. सरकार इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बता रही है, जबकि कई लोग इसे अधिकारों में कटौती मान रहे हैं. FAQ के जरिए समझें पूरा मामला.

Transgender Bill 2026 पर घमासान: क्या खत्म हो जाएगा Self-Identification का अधिकार? FAQ से समझें सबकुछ
X
( Image Source:  Sora- AI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Published on: 27 March 2026 8:44 PM

भारत में ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मोदी सरकार द्वारा लाया गया Transgender Persons (Protection of Rights) Amendment Bill, 2026 संसद से पास हो चुका है और अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. सरकार जहां इसे 'स्पष्ट और प्रभावी कानून' बता रही है.

वहीं समुदाय के भीतर और बाहर इसका विरोध तेज होता जा रहा है. सबसे बड़ा सवाल यही है. क्या यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा के लिए है या उनकी पहचान पर नियंत्रण की कोशिश? इस मुद्दे ने सामाजिक, कानूनी और राजनीतिक तीनों स्तरों पर बहस को और तेज कर दिया है.

क्या है Transgender Bill 2026 और क्यों मचा है इतना बवाल?

यह बिल ट्रांसजेंडर की परिभाषा को अधिक सीमित और स्पष्ट बनाता है. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब 'self-perceived identity' यानी खुद की पहचान के आधार पर जेंडर चुनने की आजादी को कानूनी मान्यता नहीं दी जाएगी. सरकार का तर्क है कि इससे फर्जी पहचान के मामलों पर रोक लगेगी और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा. लेकिन विरोधियों का कहना है कि यह बदलाव ट्रांसजेंडर समुदाय के मौलिक अधिकारों को कमजोर करता है.

समर्थन क्यों मिल रहा है, कौन है सरकार के साथ?

देश की पहली ट्रांसजेंडर शंकराचार्य हेमांगी सखी मां ने इस बिल का समर्थन किया है. उनका कहना है कि 'मेरे अनुसार, यह बिल सरकार ने असली ट्रांसजेंडर्स (टीजी) की सुरक्षा के लिए पास किया है. ट्रांसजेंडर समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारी सुरक्षा के लिए ही किया गया है.'

उन्होंने आगे कहा कि 'कई बार कई पुरुष खुद को ट्रांसजेंडर बताकर फर्जी आईडी बना लेते हैं. ऐसे में हम जैसे लोगों को टीजी कार्ड या सर्टिफिकेट बनवाने में दिक्कत होती है. इसलिए सरकार ने जो किया है, वह सही है.' उनके अनुसार, यह कानून फर्जी पहचान के दुरुपयोग को रोकने के लिए जरूरी है.

विरोध क्यों हो रहा है, क्या छिन रहे हैं अधिकार?

प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस बिल का कड़ा विरोध किया है. उनका कहना है कि 'मैं सोच रहा/रही था कि अगर भविष्य में सरकार कोई नया ट्रांसजेंडर बिल या संशोधन लाती है तो शायद हमें और अधिकार मिलेंगे लेकिन इस सरकार ने तो इसके बजाय हमारे कई अधिकार छीन लिए हैं.'

उन्होंने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए-

क्या वे हमारे रोजगार के बारे में सोच रहे हैं? नहीं. क्या वे हमारी शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं? नहीं. क्या वे हमारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में सोच रहे हैं? उनका आरोप है कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय को '20 साल पीछे' ले जाएगा.

क्या खत्म हो जाएगा Self-Identification का अधिकार?

2019 के कानून में 'self-perceived identity' को मान्यता दी गई थी, यानी व्यक्ति अपनी पहचान खुद तय कर सकता था. लेकिन 2026 संशोधन में इस अधिकार को हटा दिया गया है. अब कानून केवल उन लोगों को कवर करेगा जिनकी पहचान सामाजिक, सांस्कृतिक या जैविक आधार पर तय की जा सके- जैसे हिजड़ा, किन्नर या अरावणी समुदाय.

FAQ

Transgender Bill 2026 क्या है?

यह ट्रांसजेंडर अधिकारों से जुड़ा संशोधन बिल है, जिसमें पहचान और सत्यापन के नियम बदले गए हैं.

सबसे बड़ा बदलाव क्या है?

Self-identification का अधिकार हटाकर पहचान को सीमित किया गया है.

क्या यह बिल ट्रांसजेंडर के लिए फायदेमंद है?

सरकार इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बता रही है, जबकि कई एक्टिविस्ट इसे अधिकारों में कटौती मान रहे हैं.

क्या इसमें वेरिफिकेशन सिस्टम लागू होगा?

हाँ, रिपोर्ट्स के अनुसार मेडिकल या प्रशासनिक जांच शामिल हो सकती है.

विवाद का मुख्य कारण क्या है?

समुदाय का कहना है कि इससे उनकी पहचान की स्वतंत्रता खत्म हो रही है.

अगला लेख