Begin typing your search...

माफी नहीं मांगी तो होगा बुरा हाल, Swara Bhasker के बयान पर भड़की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौर

X
जीतेंद्र चौहान
Edited By:जीतेंद्र चौहान

Published on: 3 Sept 2026 4:49 PM

स्वरा भास्कर के रानी पद्मावती और जौहर को लेकर दिए गए कथित बयान पर करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौर ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने स्वरा पर इतिहास को ठीक से समझे बिना बोलने और प्रचार पाने के लिए विवादित बातें करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि रानी पद्मावती और अन्य क्षत्राणियों का जौहर बलिदान और सम्मान से जुड़ा फैसला था, जिसे किसी दूसरी घटना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्वरा महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं तो उन्हें दूसरे सामाजिक मुद्दों पर भी आवाज उठानी चाहिए. वहीं, स्वरा की ओर से सफाई दी गई कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया. बातचीत के दौरान कीर्ति राठौर ने स्वरा से माफी मांगने की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर करणी सेना की महिलाएं आंदोलन करेंगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि हिंदू और सनातन पर टिप्पणी को लेकर लंबे समय से विवाद होते रहे हैं और ऐसे मुद्दों पर लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देखते हैं.