Begin typing your search...

1 एपिसोड की फीस 85 हजार, 15 लाख की गाड़ी, जानें हनुमान अंश फेम Purnima Tiwari की नेटवर्थ

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश में लीड किरदार निभाकर पूर्णिमा तिवारी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस रात अकेली है से लेकर लकीरें जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. पूर्णिमा की नेट वर्थ 9-10 करोड़ है.

purnima tiwari
X

कितनी अमीर हैं हनुमान अंश फेम Purnima Tiwari

( Image Source:  instagram-@tiwari_purnima )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 4 Sept 2026 3:37 PM IST

सिनेमा में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक मेहनत करते रहते हैं, लेकिन एक खास किरदार उन्हें अचानक बड़ी पहचान दिला देता है, एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उन्होंने नीम करोली बाबा की पत्नी रंबेटी शर्मा का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

पूर्णिमा इससे पहले टीवी, फिल्मों और ओटीटी पर भी काम कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टीवी सीरियल के एक एपिसोड के लिए करीब 80-85 हजार रुपये फीस लेती हैं. वहीं, एक्ट्रेस के पास MG Hector कार भी है, जिसकी कीमत 15 लाख से ज्यादा है.

कौन हैं पूर्णिमा तिवारी?

instagram-@tiwari_purnima

पूर्णिमा तिवारी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. पूर्णिमा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने बनारस से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. हाल ही में वह करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं. इस फिल्म में पूर्णिमा तिवारी ने नीम करौली बाबा की पत्नी का किरदार निभाया है.

किन सीरियल में किया काम?

instagram-@tiwari_purnima

पूर्णिमा तिवारी के लिए एक्टिंग की दुनिया नई नहीं है, वह इससे पहले टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम कर चुकी हैं, उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘प्यार की राहें’ के अलावा ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे चर्चित टीवी शो में भी अपनी एक्टिंग दिखाई है,

पूर्णिमा तिवारी की फिल्मों की लिस्ट

instagram-@tiwari_purnima

पूर्णिमा तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2020 में आई क्राइम ड्रामा फिल्म 'रात अकेली है' से की थी. इस फिल्म में पूर्णिमा ने गुड़िया का किरदार निभाया था. इसके बाद वह साल 2022 में फिल्म ‘हुड़दंग’ में नजर आईं. इस मूवी में एक्ट्रेस का रोल छोटा था. फिर साल 2023 में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘चूना’ में भी काम किया. इसी साल एक्ट्रेस की एक और फिल्म लकीरें रिलीज हुई.

कितनी है पूर्णिमा तिवारी की नेटवर्थ?

instagram-@tiwari_purnima

पूर्णिमा तिवारी के पास एमजी हेक्टर कार है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है. वहीं, एक्ट्रेस सीरियल में काम करने के लिए हर एपिसोड के 80-85 हजार रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, नेटवर्थ की बात करें, तो एक्ट्रेस साल भर में 9-10 करोड़ रुपये कमाती हैं.

अगला लेख