कांवड़ यात्रा में नशे को लेकर Yati Narsinhanand ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नशा करके कांवड़ यात्रा नहीं करनी चाहिए और नशे को भोले बाबा का प्रसाद बताना गलत है. उन्होंने कहा कि भक्ति का नशे से कोई लेना-देना नहीं है और ऐसी गलत धारणाओं से सनातन धर्म को बदनाम नहीं करना चाहिए. साथ ही उन्होंने भगवान शिव के त्याग और समाज के प्रति उनके समर्पण का उदाहरण देते हुए श्रद्धालुओं से धर्म के नाम पर किसी भी तरह की कुरीति को बढ़ावा न देने की अपील की.