स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की नई समुद्री रणनीति दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है. अमेरिका के बड़े युद्धपोतों और सैन्य ताकत के सामने ईरान ने “मच्छरों का बेड़ा” यानी हजारों छोटी लेकिन बेहद तेज और हथियारों से लैस नावों को उतार दिया है. ये नावें झुंड में हमला करती हैं, तेजी से गायब हो जाती हैं और बड़े युद्धपोतों को भ्रमित कर देती हैं. मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर और एंटी-शिप मिसाइलों से लैस यह रणनीति असिमेट्रिक वॉरफेयर का हिस्सा मानी जा रही है, जहां कमजोर देश सीधे युद्ध की बजाय चालाक तरीकों से दुश्मन को नुकसान पहुंचाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं, क्योंकि सिर्फ इन नावों की मौजूदगी ही वैश्विक तेल सप्लाई और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकती है.