Begin typing your search...

Happy Anniversary State Mirror Hindi, 2 साल पूरे होने पर Employee ने क्या कहा?

X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Published on: 1 Sept 2026 12:32 AM

State Mirror Hindi के दो साल पूरे हो गए हैं और इस खास मौके पर ऑफिस में जश्न का माहौल देखने को मिला. दो साल की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए पूरी टीम ने साथ मिलकर केक काटा, मिठाइयां और लड्डू खाए और खूब हंसी-मजाक किया. लेकिन इस जश्न के बीच सिर्फ सेलिब्रेशन ही नहीं हुआ, बल्कि टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव भी शेयर किए. किसी ने बताया कि इन दो सालों में उसने क्या सीखा, तो किसी ने नए ऑफिस के माहौल और काम करने के अनुभव के बारे में बात की. इसी दौरान टीम के बीच कुछ ऐसे मजेदार सवाल भी सामने आए, जिनके जवाब सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो गया. आखिर ऑफिस में सबसे ज्यादा डांट किसे पड़ती है? सबसे बड़ा भुक्कड़ कौन है? किसके बिना ऑफिस अधूरा लगता है और किसकी बातें सबसे ज्यादा मजेदार होती हैं? तो चलिए, State Mirror Hindi की इस खास वीडियो में जानते हैं टीम के सदस्यों की जुबानी उनके अनुभव, किस्से और ऑफिस के कुछ मजेदार राज.


अगला लेख