Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के Greater Noida के रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मृत बच्चों की उम्र 11 साल, 7 साल और 3 साल बताई गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आखिर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.