ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना, जहां एक पिता ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने ही इकलौते बेटे की हत्या कर दी. आरोप है कि उसने अपने भाई और रिश्तेदारों को फंसाने के लिए यह साजिश रची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. सवाल उठ रहा है कि लालच में आखिर एक बाप इस हद तक कैसे जा सकता है.